अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत तीन की मौत; 14 घायल
अमेरिका के टेक्सास प्रांत की राजधानी ऑस्टिन से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लोकप्रिय बीयर गार्डन में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में बंदूकधार ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 05:42:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 05:42:16 AM (IST)
अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी। (रॉयटर्स)HighLights
- अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग हुई है
- हमलावर ने राइफल और हैंडगन से बरसाईं गोलियां
- गोलीबारी के बाद भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों में बढ़ी चिंता
डिजिटल डेस्क। अमेरिका के टेक्सास प्रांत की राजधानी ऑस्टिन (Austin) से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक लोकप्रिय बीयर गार्डन में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह हमला रविवार देर रात स्थानीय समयानुसार लगभग 1:59 बजे हुआ। वेस्ट 6 स्ट्रीट स्थित 'बुफोर्ड बैकयार्ड बियर गार्डन' में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हमलावर ने राइफल और हैंडगन से लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया। फिलहाल गोलीबारी के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफबीआई (FBI) जाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- क्या है 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'? जानें कैसे की अमेरिका ने फुल-प्रूफ प्लानिंग और जंग में अब तक क्या हुआ
भारतीय समुदाय पर प्रभाव
आस्टिन शहर, जिसे अपनी तकनीकी कंपनियों के कारण 'सिलिकॉन हिल्स' भी कहा जाता है, बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों का निवास स्थान है। शहर के केंद्र (Downtown) में हुई इस हिंसक घटना के बाद वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। फिलहाल पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)