PM मोदी ने मेलोनी को 'Melody' टॉफी गिफ्ट कर चौंकाया, सोशल मीडिया पर दिखा दोनों दिग्गजों का खास अंदाज
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली दौरे में Giorgia Meloni को मेलोडी चॉकलेट भेंट की। दोनों नेताओं की ‘Melodi’ बॉन्डिंग फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 01:02:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 01:02:19 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट कर चर्चा बटोरी।
- सोशल मीडिया पर फिर #Melodi और #Melody ट्रेंड होने लगे।
- रोम में दोनों नेताओं की तस्वीरें और सेल्फी वायरल हुईं।
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। रोम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारतीय ब्रांड पार्ले की लोकप्रिय मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। यह सिर्फ एक साधारण तोहफा नहीं है। सोशल मीडिया पर चर्चित ‘Melodi’ जोड़ी का प्रतीक है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद एक बार फिर #Melodi सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगे।
दरअसल, ‘Melodi’ नाम इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के नाम के शुरुआती अक्षरों ‘Melo’ और मोदी के नाम के अंतिम अक्षरों ‘di’ को जोड़कर बना है। दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से मीम्स और पोस्ट वायरल होते रहे हैं।
साल 2024 में G7 समिट के दौरान मेलोनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, “Hello from the Melodi team!” इसके बाद पीएम मोदी ने भी उस वीडियो को रीपोस्ट किया था। तब से यह जोड़ी इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो गई।
इटली दौरा क्यों है अहम?
- प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में 19 मई 2026 को इटली पहुंचे। यह दौरा खास इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि इसे द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
- इस दौरान भारत और इटली के बीच रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) परियोजना को लेकर भी बातचीत होनी है।
रोम में दिखी खास बॉन्डिंग
रोम पहुंचने पर मेलोनी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत की और रात में रोम के प्रसिद्ध Colosseum का दौरा भी किया। यहां ली गई तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।