
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने पूरी तरह से तबाही ला दी है। नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं।
इसके साथ ही नेपाल के भी 93 नागरिकों के लापता होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई थी। इस तबाही के बाद नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
भोटे कोशी नदी में आई बाढ़
नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद, नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा की स्थिति जानने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाकों में थे या वहां से गुजर रहे थे।
384 यात्रियों के लापता होने की खबर
पर्यटन और यात्रा कंपनियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस जानकारी की पुष्टि और जांच-पड़ताल ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतवंशी पिया डांडिया ने रचा इतिहास... फ्लोरिडा से जीता डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव
हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर- 1234
हॉटलाइन नंबर- 1144
टूरिस्ट पुलिस- 9851289445
नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आपातकाल बैठक हुई है और राहत बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। नेपाली आर्मी हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रही है।
यह भी पढ़ें- रोबोटिक्स में अमेरिका को पछाड़ रहा चीन... DARPA की तकनीक से बने 'रोबोट डॉग्स', पेंटागन ने लगाए प्रतिबंध