न्यूयॉर्क के केविन ड्रोनियाक की इंडिया ट्रिप ने इंटरनेट पर लगाई आग, सफर ऐसा कि दुनिया रह गई दंग
न्यूयॉर्क के कंटेंट क्रिएटर केविन ड्रोनियाक ने सात समंदर पार भारत की एक ऐसी यात्रा की, जो महज 24 घंटे में सिमट गई। केविन का यह 'पागलपन भरा' एडवेंचर दे ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 04:01:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 04:06:24 PM (IST)
केविन ड्रोनियाक की इंडिया ट्रिप ने इंटरनेट पर लगाई आगHighLights
- सिर्फ 24 घंटे के लिए भारत आए केविन ड्रोनियाक
- उनकी ट्रिप की दुनियाभर में चर्चा हो रही है
- केविन ड्रोनियाक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
डिजिटल डेस्क। जहां ज्यादातर लोग महाद्वीपों के पार की लंबी यात्राओं के लिए हफ्तों का समय निकालते हैं, वहीं न्यूयॉर्क के एक कंटेंट क्रिएटर ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया। केविन ड्रोनियाक ने सात समंदर पार भारत की एक ऐसी यात्रा की, जो महज 24 घंटे में सिमट गई। केविन ने न्यूयॉर्क सिटी से दिल्ली के लिए 15 घंटे की लंबी उड़ान भरी और 21 मार्च की रात करीब 9:30 बजे भारत की धरती पर कदम रखा।
उनके पास समय की भारी कमी थी, इसलिए वे बिना रुके सीधे आगरा के लिए रवाना हो गए। कुछ ही घंटों के आराम के बाद, उनकी सुबह दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के सामने हुई। उन्होंने इस भव्य स्मारक को "प्यार का विशाल प्रतीक" बताते हुए इसकी खूबसूरती को निहारा।
केविन ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद
ताजमहल देखने के बाद केविन ने असली भारतीय अनुभव के लिए ई-रिक्शा की सवारी की और उत्तर भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने 'बेबी ताज' कहे जाने वाले इतमाद-उद-दौला के मकबरे का भी दीदार किया।
जब बीच सफर में फंसा पेंच
सफर रोमांचक था, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं थीं। दिल्ली वापस आने के लिए जब वे रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो पता चला कि उनकी ट्रेन रद हो गई है। अपनी वापसी की फ्लाइट छूटने के डर से उन्होंने तुरंत कैब बुक की और समय रहते एयरपोर्ट पहुंचने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें- दुनिया का अनोखा गांव, जहां हर कोई 'भूलने की बीमारी' का शिकार है, बिना पैसों के कटती है जिंदगी
सोशल मीडिया पर मची खलबली
केविन का यह 'पागलपन भरा' एडवेंचर देखते ही देखते वायरल हो गया। सिर्फ एक दिन में इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। मशहूर सेलिब्रिटी शे विकास खन्ना ने इस पर हैरानी जताते हुए "WHATTT" कमेंट किया। जहां कुछ लोगों ने उनके इस साहस की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि थकान के कारण वे खुद ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते।