• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त... हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश, पुनर्निर्माण की उठी मांग

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को ध्वस्त करने का गंभीर मामला सामने आया है। नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित लगभग 125 वर्ष पु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 02:56:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 02:56:52 PM (IST)
पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त... हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश, पुनर्निर्माण की उठी मांग
पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पाकिस्तान के नारोवाल में 100 साल पुराना मंदिर ध्वस्त
  2. कट्टरपंथियों पर जमीन कब्जाने और मंदिर तोड़ने का आरोप
  3. हिंदू समुदाय ने दोषियों पर कार्रवाई और पुनर्निर्माण की मांग की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को ध्वस्त करने का गंभीर मामला सामने आया है। नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित लगभग 125 वर्ष पुराने इस धार्मिक स्थल को 21 अगस्त को गिरा दिया गया। घटना के बाद से ही स्थानीय अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में गहरा आक्रोश है और इसे दोबारा बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।

कट्टरपंथियों पर कब्जे का आरोप, सरकार का दावा- बारिश से गिरा

स्थानीय लोगों व अल्पसंख्यक नेताओं का आरोप है कि कट्टरपंथी संगठन 'तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान' (TLP) से जुड़े तत्वों ने मंदिर की लगभग 1,000 वर्ग मीटर की कीमती जमीन को समीप स्थित मदरसे में मिलाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। हिंदू नेता रतन लाल ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की अपील की है।


दूसरी ओर, पंजाब प्रांत के सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह संरचना अत्यंत जर्जर थी और हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते खुद-ब-खुद ढह गई।

कार्रवाई और सुरक्षा में लापरवाही की लिखित शिकायत

'पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी' के प्रमुख असलम परवेज सहोत्रा ने इस मामले में पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि ऐतिहासिक ढांचे को ढहाने के बाद असामाजिक तत्व वहां से मंदिर का शिखर, धातु का सामान और ईंटें तक गायब कर चुके हैं। पार्टी ने इस घटना में शामिल उपद्रवियों और मंदिर की सुरक्षा में नाकाम रहे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के बीच चमत्कार... मलबे के नीचे से आई रोने की आवाज, सुरक्षा बलों ने मासूम को 72 घंटे बाद सुरक्षित बचाया