अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, काबुल के अस्पताल पर बरसाए बम, 400 की मौत; 250 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में किए गए हवाई हमलों में अब तक 2 ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 04:34:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 04:51:07 AM (IST)
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने किया भीषण हवाई हमला। (सोशल मीडिया)HighLights
- अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने किया भीषण हवाई हमला
- पाकिस्तान ने काबुल के नशा मुक्ति केंद्र को बनाया निशाना
- काबुल के अस्पताल में 400 से ज्यादा मौतें, 250 घायल
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में किए गए हवाई हमलों में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 250से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया 'टोलो न्यूज' के मुताबिक, पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिससे वहां भारी तबाही हुई और जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है।
सीमा विवाद के बाद बढ़ा खूनी संघर्ष
यह भीषण हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने साझा सीमा पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की जानकारी दी थी। सीमा पर हुई इस भिड़ंत में अफगानिस्तान के चार लोगों की जान चली गई थी। पड़ोसी देशों के बीच चल रही यह लड़ाई पिछले कई सालों में सबसे घातक साबित हो रही है, जो अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।
![naidunia_image]()
नशा मुक्ति केंद्र को बनाया निशाना
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र (Rehabilitation Center) पर हमला किया। इस हमले के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके कारण हताहतों की संख्या इतनी अधिक बताई जा रही है। अस्पताल की इमारत मलबे में तब्दील हो गई है और राहत कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें- लाल सोना... आखिर क्यों सोने के भाव बिकता है यह मसाला? दुनिया के सबसे महंगे स्वाद की कहानी
तालिबान की कड़ी प्रतिक्रिया
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की तीव्र शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। मुजाहिद के अनुसार, नशा मुक्ति केंद्र पर हमले के कारण वहां इलाज करा रहे निर्दोष लोगों की जान गई है। तालिबान ने इस कृत्य को अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन और मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध करार दिया है।