• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सिंधु जल समझौते पर पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

सिंधु जल समझौते के निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की हालत खस्ता है और वह पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है। इसको लेकर पाक के पीएम शरीफ की बयानब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 01:53:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 01:53:26 PM (IST)
पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सिंधु जल समझौते पर पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

HighLights

  1. सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी पीएम की गीदड़भभकी
  2. भारत पाकिस्तान के जल अधिकारों का हनन कर रहा है- शरीफ
  3. पीएम ने भारत पर शांति का दुश्मन होने का झूठा आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान आतंकवाद, आर्थिक चुनौती और बदहाली का सामना हर मोर्चे पर कर रहा है। दुनियाभर में आतंकवाद पर घिरे पाकिस्तान के सामने नई समस्याएं खड़ी हो चुकी हैं। बावजूद इसके पाक के नापाक इरादे और अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब पानी को लेकर पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गीदड़भभकी दी है।

दरअसल, सिंधु जल समझौते के निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की हालत खस्ता है और वह पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है। इसको लेकर पाक के पीएम शरीफ की बयानबाजी में हताशा और निराशा साफ देखने को मिली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद पाक के सामने पानी का संकट मुंह बाए खड़ा हो गया। वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रहे पड़ोसी देश के लिए समस्याएं और बढ़ गईं।


अब इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम शहबाज ने बयान दिया और कहा कि भारत पाकिस्तान के जल अधिकारों का हनन कर रहा है, जबकि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के जल अधिकारों पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। पाक के लिए पानी की हर बूंद रेड लाइन है। हमारी शांति की पहल को कमजोरी समझना बंद कर देना चाहिए। पाक की संप्रभुता को चुनौती देने पर हम हर मोर्चे पर कड़ा जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा पाक पीएम ने भारत पर शांति का दुश्मन होने का झूठा आरोप लगा दिया।

यह भी पढ़ें- शहबाज शरीफ की 'डिजिटल फजीहत'... ड्राफ्ट मैसेज पोस्ट कर फंसे पाक पीएम, अनपढ़ 'पहलवान' पर फूटा गुस्सा

क्या है सिंधु जल संधि?

उल्लेखनीय है कि, साल 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता के चलते भारत और पाक के बीच सिंधु जल संधि हुई थी, जिसके तहत सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर एक समझौता किया था। इस समझौते के मार्फत भारत को 20 फीसदी और पड़ोसी देश को 80 फीसदी पानी इस्तेमाल करने का हक मिला था।

पश्चिमी नदियां सिंधु, झेलम और चेनाब पाकिस्तान और पूर्वी नदियां रावी, व्यास और सतलुज भारत को आवंटित की गईं थी। बीते साल अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में कायराना आतंकी हमला हो गया था, जिसके बाद भारत ने इस संधि को बर्खास्त कर दिया था। अब पाक पानी को लेकर गीदड़भभकी देने पर उतारू है।