
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर अबूधाबी (PM Modi UAE Visit) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया की मौजूदा स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच कई अहम समझौतों और MoU का आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर महत्वपूर्ण समझौता किया गया। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और रणनीतिक रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क पर भी MoU साइन किए गए। वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
#WATCH | Abu Dhabi, UAE | India and UAE exchange MoUs in the presence of PM Narendra Modi and UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.
(Video: DD) pic.twitter.com/qlS2nRXfVI
— ANI (@ANI) May 15, 2026
UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच UAE दौरा PM Modi का मास्टरस्ट्रोक! तेल और LNG समझौतों पर टिकी दुनिया की नजरें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनवरी में UAE राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कम समय में दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व और बढ़ गया है।