दक्षिण कोरिया में कार पार्ट्स फैक्ट्री में आग लगने से 10 कर्मचारी जिंदा जले, 59 घायल
दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर की एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत की खबर है। 59 लोग घायल बताए ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 07:22:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 07:58:22 AM (IST)
दक्षिण कोरिया में कार पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग। (फोटो- एजेंसी)HighLights
- फैक्ट्री आग में 10 लोगों की मौत, 59 घायल हुए।
- घायलों में 25 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
- मलबे में फंसे 4 लोगों की तलाश जारी है।
एजेंसी, डेजॉन। दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर की एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत की खबर है। 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 25 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई, जिससे बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
आग लगने से मची अफरा-तफरी
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आग दोपहर के समय लगी। फैक्ट्री में करीब 170 कर्मचारी काम कर रहे थे। कई कर्मचारियों को जान बचाने का मौका ही नहीं मिला। तेजी से फैली आग ने लगभग 69 कर्मचारियों को चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया।
मलबे में चल रहा सर्च ऑपरेशन
समाचार एजेंसी के मुताबिक बचाव दल ने जल्द ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जिसमें एक शव दूसरी मंजिल से और तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए हैं। बचाव दल अभी भी चार लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
ये वीडियो भी देखें
विस्फोट का खतरा बना चुनौती
फैक्ट्री में करीब 200 किलोग्राम सोडियम रखा था, जिससे विस्फोट का खतरा बना रहा। इमारत के ढहने की आशंका से बचाव दल को अंदर जाने में कठिनाई हुई, जिससे राहत कार्य में देरी भी हुई।
राष्ट्रपति ने दिए सख्त निर्देश
ली जे म्युंग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल सभी संसाधन जुटाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।