फिर से बेनकाब हुआ पाकिस्तान, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान के जनाजे में उमड़े मोस्ट वांटेड आतंकी और ISI अफसर
पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हुआ है, जहां पाक सरजमीं पर सक्रिय आतंकियों की फैक्ट्री के टॉप मोस्ट वांटेड टेररिस्ट एक बार फिर एक साथ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 23 May 2026 02:31:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 02:31:31 PM (IST)
हमजा बुरहान के जनाजे में उमड़े मोस्ट वांटेड आतंकीHighLights
- हमजा बुरहान के जनाजे में उमड़े मोस्ट वांटेड टेररिस्ट
- जनाजे में AK-47 के साथ दिखा हिजबुल सरगना सलाहुद्दीन
- मुजफ्फराबाद में प्रिंसिपल बनकर रह रहा था खूंखार आतंकी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हुआ है। पाक सरजमीं पर सक्रिय आतंकियों की फैक्ट्री के टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी एक बार फिर एक साथ कैमरे में कैद हुए हैं। मौका था पहलगाम और पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान के जनाजे का, जिसे अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ 'डॉक्टर' के नाम से भी जाना जाता था।
कई खूंखार आतंकवादी खुलेआम घूमते दिखे
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे गए बुरहान को इस्लामाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस जनाजे में हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र के प्रमुख बख्त जमीन खान सहित पाकिस्तान में शरण लिए कई खूंखार आतंकवादी खुलेआम घूमते दिखे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय दावों के अनुसार, आतंकवादियों के साथ-साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के आला अधिकारी भी इस जनाजे में शामिल हुए। वीडियो में प्रतिबंधित संगठनों के गुर्गे AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस नजर आए।
PoK में प्रिंसिपल बनकर रह रहा था पुलवामा का गुनहगार
हमजा बुरहान फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसमें सीआरपीएफ (CRPF) के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में उसे आतंकवादी घोषित किया था।