• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

ट्रंप सरकार के 'नस्लवादी' पोस्टर पर बवाल, पोस्टर में 'मिस्टर सिंह' को 'सेल्फ-डिपोर्ट या परिणाम भुगतने' की धमकी

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के सख्त अवैध आप्रवासन अभियान के बीच होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 01:51:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 01:56:08 PM (IST)
ट्रंप सरकार के  'नस्लवादी' पोस्टर पर बवाल, पोस्टर में 'मिस्टर सिंह' को 'सेल्फ-डिपोर्ट या परिणाम भुगतने' की धमकी

HighLights

  1. मानवाधिकार संगठनों ने की तीखी आलोचना
  2. पोस्टर को 'नस्लवादी' व 'भारत-विरोधी' करार दिया
  3. हिंदू और सिख संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के सख्त अवैध आप्रवासन अभियान (Illegal Immigration Campaign) के बीच होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।

डीएसएस ने एक्स (X) पर एक एआई-जनरेटेड (AI-generated) पोस्टर शेयर किया है, जिसमें भारतीय-अमेरिकियों को निशाना बनाते हुए 'सेल्फ-डिपोर्ट करो या परिणाम भुगतो' जैसी सीधी धमकी दी गई है।

इस कैंपेन को लेकर मानवाधिकार संगठनों से लेकर सोशल मीडिया तक तीखी आलोचना हो रही है और इसे 'नस्लवादी' व 'भारत-विरोधी' करार दिया जा रहा है।

क्या है पोस्टर में जिस पर मचा है बवाल?

डीएसएस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस पोस्टर में मशहूर 'ट्रांसफॉर्मर्स' (Transformers) फ्रेंचाइजी के किरदारों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मुख्य किरदार 'ऑप्टिमस प्राइम' को एक दाढ़ी वाले भूरे रंग के व्यक्ति, जिसे 'मिस्टर सिंह' कहा गया है, को धमकाते हुए दिखाया गया है।

पोस्ट में लिखा गया है, हमारे रास्तों से उतर जाओ, तुम गाड़ी चलाना नहीं जानते मिस्टर सिंह। चूंकि 'सिंह' उपनाम का इस्तेमाल भारतीय और विशेषकर सिख समुदाय में बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए इसे सीधे तौर पर एक समुदाय विशेष को लक्षित करने वाली टिप्पणी माना जा रहा है।


naidunia_image

हिंदू और सिख संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

इस पोस्टर के सामने आने के बाद अमेरिका के प्रमुख हिंदू और सिख संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) संगठन ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, सिंह हिंदू हैं, वे सिख हैं, वे अमेरिकी हैं और वे गाड़ियां चलाते हैं। संगठन ने इसे नस्लवादी, देश-विरोधी और भारत-विरोधी ट्रोलिंग बताते हुए कहा कि यह देश की सामूहिक अंतरात्मा को झकझोरने वाला है। संगठन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

सिख कोएलिशन संगठन का कहना है कि 9/11 की घटना के 25 साल बाद भी सिखों को उनके रूप-रंग और पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'सिंह' का अर्थ 'शेर' होता है। सरकार चाहे उन्हें दुश्मन के रूप में दिखाए, लेकिन सिख समुदाय अपनी पहचान को लेकर हमेशा निडर और अडिग रहेगा।

क्या है 'CBP होम प्रोग्राम' और 2.2 लाख का 'एग्जिट बोनस'?

यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब डीएसएस अपने 'CBP होम' (CBP Home Program) कार्यक्रम का प्रचार कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पात्र अवैध प्रवासियों को अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने (सेल्फ-डिपोर्टेशन) के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा जाता है।

नियमों के मुताबिक, जो प्रवासी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, उन्हें यात्रा में सहायता दी जाती है और साथ ही लगभग 2.2 लाख रुपये तक का 'एग्जिट बोनस' भी दिया जाता है। इसी योजना को प्रमोट करने के लिए डीएसएस ने यह विवादित एआई पोस्टर अभियान चलाया था, जो अब गले की फांस बन गया है।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों से मध्य प्रदेश को मिलेंगे बड़े निवेश, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और के-12 स्कूल कैंपस होंगे स्थापित