• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 5 तेल टैंकर किए बर्बाद, IRGC के मिसाइल हमलों के बाद बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 07:49:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 08:11:34 AM (IST)
ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 5 तेल टैंकर किए बर्बाद, IRGC के मिसाइल हमलों के बाद बढ़ा तनाव
अमेरिकी हमले में ईरान के दो टैंक तबाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला
  2. अमेरिकी हमले में दो ईरानी टैंक तबाह
  3. एक बार फिर जंग की तरफ बढ़े दोनों देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को जानकारी देते हए बताया कि ये टैंकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े थे। यह जवाबी हमला अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद किया गया है।

IRGC ने पिछले दो दिनों में दो बार एक अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थी। हालांकि, दोनों हमलों को अमेरिकी जहाज ने सफलतापूर्वक चकमा दे दिया था।

अमेरिकी सेना का कहना है कि इस दौरान किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी को चोट नहीं आई और युद्धपोत ने क्षेत्र में अपना अभियान जारी रखा।

होर्मुज के आसपास बढ़ा दबाव

इन हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका होर्मुज के आसपास सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी बल व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी लगाए हुए हैं।


यह भी पढ़ें- माओवादी अभियान में गंवाए पैर, इस्पात का जिगरा लेकर वर्ल्ड पैरा आर्चरी में छत्तीसगढ़ के लाल ने जीता सोना

जंग की तरफ बढ़े दोनों देश

अमेरिका ने जवाब देते हुए बताया कि अमेरिकी हमले पिछले दो दिनों में युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के ईरानी प्रयासों के जवाब में किए गए थे। ये ताजा जवाबी हमले ऐसे समय में हुए हैं जब वाशिंगटन और तेहरान छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के दौरान एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं।

ईरान ने जवाबी की धमकी देते गहुए कहा कि वह बंदरगाह के आसपास अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएगा। अमेरिकी हमले में हमारे दो जहाज प्रभावित हुए हैं। इनमें से एक Jask के पास और दूसरा खार्ग द्वीप के नजदीक था।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों से मध्य प्रदेश को मिलेंगे बड़े निवेश, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और के-12 स्कूल कैंपस होंगे स्थापित