• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग की आग, दस दिन बाद टूटा युद्धविराम, अमेरिका और ईरान आमने-सामने, होर्मुज बना नया मोर्चा

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद हमले जारी हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 08:30:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:30:23 AM (IST)
मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग की आग, दस दिन बाद टूटा युद्धविराम, अमेरिका और ईरान आमने-सामने, होर्मुज बना नया मोर्चा
ईरान-अमेरिका संघर्ष फिर तेज, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा तनाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ईरान पर हमला किया
  2. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा सैन्य और समुद्री तनाव
  3. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव और गहरा गया है।

अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर नए हमले की जानकारी के कुछ घंटों बाद सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। सेंटकॉम ने बताया कि ईरान की ओर से पनामा ध्वज वाले टैंकर कीकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास मौजूद 10 ईरानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में ईरान के ड्रोन साइट्स, मिसाइल ठिकानों और तटीय रडार केंद्रों को निशाना बनाया गया।


युद्धविराम के बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच 18 जून को हुए अंतरिम युद्धविराम समझौते के केवल दस दिन बाद ही तनाव दोबारा सामने आ गया। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक व्यापारिक जहाज पर कथित ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हवाई कार्रवाई की।

इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना नया तनाव केंद्र

शनिवार को ओमान के समुद्री क्षेत्र से निकल रहे एक तेल टैंकर पर भी हमला हुआ। रायटर के अनुसार, ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने बताया कि हमले में जहाज के कंट्रोल रूम को नुकसान पहुंचा। हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और तेल रिसाव नहीं हुआ। इससे पहले शनिवार को ईरान द्वारा एवी एवर लवली नामक जहाज पर हमला करने के बाद अमेरिका ने कार्रवाई की थी।

ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अगर ईरान युद्धविराम का उल्लंघन जारी रखता है तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तनाव बेहद गंभीर स्थिति तक पहुंच सकता है।

U.S. Navy and Air Force fighter jets conducted strikes tonight on 10 Iranian military targets at multiple locations in and near the Strait of Hormuz for Iran's drone attack on M/T Kiku. pic.twitter.com/Z0TLZRqmF6

— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 28, 2026

ईरानी ड्रोन हमले से बढ़ा विवाद

ईरानी सेना ने शनिवार सुबह एकतरफा हमला करने वाला ड्रोन दागा था, जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गुजर रहे एक टैंकर को निशाना बनाया। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल लदा था।

लेबनान में भी जारी तनाव

लेबनान में इजरायली हमले जारी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को नबातिएह क्षेत्र में ड्रोन हमले किए। वहीं हिजबुल्ला ने अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम ढांचे को खारिज कर दिया है।

हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने इस प्रस्ताव को लेबनान के समर्पण जैसा बताया। समझौते के तहत इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी और उसकी जगह लेबनानी सेना की तैनाती का प्रावधान है।

गाजा में ड्रोन हमले में भाई-बहन की मौत

गाजा में शनिवार को हुए इजरायली ड्रोन हमले में दो भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए। यह हमला मुवासी इलाके में तंबुओं को निशाना बनाकर किया गया, जहां लोगों ने शरण ले रखी थी।