• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 164 की मौत जबकि 950 से ज्यादा घायल

Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में एक मिनट के भीतर 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली झटके महसूस किए ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 11:24:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 05:28:11 PM (IST)
  • Join करें
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 164 की मौत जबकि 950 से ज्यादा घायल
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही

HighLights

  1. वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही
  2. एक मिनट में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप
  3. कार्यवाहक राष्ट्रपति ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी

डिजिटल डेस्क, काराकास। Venezuela Earthquake Updates: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए एक के बाद एक दो विनाशकारी भूकंपों ने भीषण तबाही मचाई है। राजधानी काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में एक मिनट के भीतर 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इस भीषण आपदा में अब तक 164 लोगों की मौत और 971 लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि ढही इमारतों के मलबे में हजारों लोगों के दबे होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, जान-माल का नुकसान बेहद गंभीर हो सकता है। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 के बीच पहुंचने की आशंका जताई गई है। भूकंप वाले दिन देश का स्वतंत्रता दिवस होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे, जिससे घबराहट और नुकसान और बढ़ गया।


राहत कार्य और इमरजेंसी का एलान

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस भीषण त्रासदी के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को झोंक दिया गया है।

राजधानी काराकस के उत्तर में स्थित देश का सबसे बड़ा 'माइक्वेटिया एयरपोर्ट' भारी नुकसान के चलते बंद कर दिया गया है, वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों को अतिरिक्त शिफ्टों में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भयंकर भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें; 5 की मौत, सुनामी अलर्ट के बाद लोगों में दहशत

अमेरिका ने वेनेजुएला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

इस महासंकट के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने कहा कि वे वेनेजुएला के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जरूरी सहायता जुटा रहे हैं। अमेरिकी दूतावास भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।