• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

शॉपिंग का अजीब जुनून... 238 फेक अकाउंट्स से किए ₹258 करोड़ के ऑर्डर, कंपनी को लगा 45 लाख का चूना; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रेस्टोरेंट में काम करने वाली 32 वर्षीय महिला मायू योशिदा ने दैनिक तनाव से राहत पाने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 02:05:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 02:05:38 PM (IST)
शॉपिंग का अजीब जुनून... 238 फेक अकाउंट्स से किए ₹258 करोड़ के ऑर्डर, कंपनी को लगा 45 लाख का चूना; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
स्ट्रेस कम करने के लिए जापानी महिला ने की ₹258 करोड़ की शॉपिंग (AI Generated Image)

HighLights

  1. महिला ने स्ट्रेस दूर करने के लिए की 258 करोड़ की शॉपिंग
  2. 2100 से अधिक ऑनलाइन पार्सल मंगवाकर किए कैंसिल
  3. 238 फर्जी अकाउंट्स और फर्जी पतों का किया गया इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज आज के समय में आम बात है, लेकिन क्या कोई केवल अपना मानसिक तनाव दूर करने के लिए करोड़ों रुपये का सामान ऑर्डर कर उसे कैंसिल कर सकता है? ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट कर्मचारी ने मानसिक सुकून पाने के लिए 258 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली और बाद में एक भी सामान स्वीकार नहीं किया।

फर्जी पते और 238 फेक अकाउंट्स का नेटवर्क

32 वर्षीय महिला मायू योशिदा पर आरोप है कि उन्होंने लगभग 238 अलग-अलग फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल करके 2,100 से ज्यादा पार्सल मंगवाए। जब भी डिलीवरी बॉय सामान लेकर पहुंचता, तो वह गलत पते पर पहुंच जाता था या फिर महिला डिलीवरी लेने से साफ इनकार कर देती थी। कुछ मामलों में उन्होंने कन्वीनियंस स्टोर से भुगतान का विकल्प चुना, लेकिन समय पर पैसे नहीं दिए।


कंपनी को हुआ 45 लाख रुपये का घाटा

यह सिलसिला लगभग दो वर्षों तक लगातार चलता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बार-बार ऑर्डर कैंसिल होने और डिलीवरी की विफल कोशिशों के कारण 'शुएशा (Shueisha's Jump Characters Store)' नामक स्टोर को करीब 75 लाख येन (लगभग 45 लाख रुपये) का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

'ऑर्डर करने से मिलता था मानसिक सुकून'

पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ में योशिदा ने अपने सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से बचने के लिए वह ऐसा करती थीं। उन्होंने बताया कि एनिमे कैरेक्टर्स के सामान का प्री-ऑर्डर करने से उन्हें एक अजीब सी संतुष्टि मिलती थी, जिससे उनका सारा स्ट्रेस खत्म हो जाता था। उनका कंपनी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था।