
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा की दुनिया का ग्लैमर, नए अनुभव और दुनिया घूमने की चाहत... इसी जुनून के साथ जोन प्रिंस क्रैंडल (Joan Pearce Crandall) ने साल 1959 में जो उड़ान शुरू की थी, वह पिछले 66 वर्षों से लगातार जारी है।
अब जोन अपनी सेवा से रिटायरमेंट लेने जा रही हैं। उनकी मौजूदा कंपनी डेल्टा एयर लाइंस का मानना है कि वह विमानन उद्योग (Aviation Industry) के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली फ्लाइट अटेंडेंट हैं।
जोन प्रिंस ने अपने करियर की शुरुआत 1959 में 'पैसिफिक एयरलाइंस' के साथ की थी। उस दौर की यादें साझा करते हुए वह बताती हैं शुरुआत में वह डगलस डीसी-3 (Douglas DC-3) विमान में सेवा देती थीं, जिसकी क्षमता महज 24 यात्रियों की थी। उस दौर में फ्लाइट अटेंडेंट को 'स्टुअर्डेस' कहा जाता था। वजन, रूप-रंग को लेकर बेहद कड़े नियम थे। शादी करने पर नौकरी छोड़नी पड़ती थी और 32 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट अनिवार्य था। साल 1964 में आए अमेरिकी सिविल राइट्स एक्ट ने सब बदल दिया। इसके बाद महिलाओं को शादी या बच्चों के कारण नौकरी से हाथ नहीं धोना पड़ा।
अपने 6 दशक से लंबे करियर में जोन ने कई बड़ी एयरलाइंस (एयर वेस्ट, ह्यूजेस एयरवेस्ट, रिपब्लिक एयरवेज, नॉर्थवेस्ट और अंत में डेल्टा एयर लाइंस) के विलय और बदलावों को देखा। उन्होंने विमानों की तकनीक को भी बदलते देखा...
रिटायरमेंट से ठीक पहले जोन की मुलाकात डेल्टा की बिल्कुल नई फ्लाइट अटेंडेंट एलिस ब्रूसार्ड से हुई, जिन्होंने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। जोन ने एलिस को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी विरासत सौंपी।
मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं। मैं शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हूं और आज भी यह काम मुझे उतना ही आनंद देता है, जितना पहले दिन देता था। - जोन प्रिंस क्रैंडल
आसमान को अलविदा कहने के बाद भी जोन रुकने वाली नहीं हैं। रिटायरमेंट के बाद उनकी योजनाएं कुछ इस प्रकार हैं...