फेज: 5
चुनाव तारीख: 6 मई 2019
चूरू, राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इसे थार मरुस्थल का द्वार भी कहा जाता है। यह चूरू जिले का जिला मुख्यालय है। चूरू की स्थापना 1620 ई. में चूहरू जाट ने की थी। चरू के आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 1977 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। जनता पार्टी के दौलतराम सारन यहां के पहले सांसद हैं। पर्यटन स्थलों में यहां रत्नागढ़ किला, सुराना हवेली, कोठारी हवेली, ताल छापर सेंचुरी प्रसिद्ध है। धार्मिक स्थलों में यहां भगवान हनुमान का मंदिर सालासार बालाजा प्रसिद्ध है। दिल्ली से चरू की दूरी 299.3 किलोमीटर है।