फेज: 7
चुनाव तारीख: 19 मई 2019
फतेहगढ़ साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र सिखों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनका शहीदी दिवस आज भी यहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। फतेहगढ़ साहिब को गुरुद्वारों का शहर भी कहा जाता है। यहां का प्रमुख गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब है।