फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
अराकू आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। यहां से पहली बार किशोर चंद्र देव कांग्रेस के ओर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। अराकू विशाखापट्टनम जिले में है। यह पर्वतों और वनों से घिरा होने के कारण पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। गालिकोंडा यहां का सबसे ऊंचा पर्वत है। यह क्षेत्र कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण कई फिल्मों के दृश्य फिल्माए गए हैं। यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से करीब 702 किलोमीटर दूर है। नई दिल्ली से इसकी दूरी करीब 1617 किलोमीटर है।