फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
तिरुपति आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह चित्तूर जिले का हिस्सा है। तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र है। इसे तिरुपति बालाजी के नाम से भी जाना जाता है। तिरुपति में चंदन की लकड़ी से बनाई गई भगवान वेंकटेश्वर और पद्मावती की मूर्तियां प्रसिद्ध हैं। यहां के कलाकार चावल के दानों पर नाम लिखने के प्रसिद्ध हैं। यहां प्रमुख शैक्षिक संस्थान श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय है।