फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश का एक महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां से पहली बार 1952 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बोद्दापल्ली राजगोपाल राव जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। यहां से सबसे ज्यादा आठ बार कांग्रेस के नेताओं ने जीत दर्ज की है। यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। इसके अलावा यह जिला मुख्यालय भी है। यहां नगर पालिका समेत कई सरकारी संस्थानों के दफ्तर हैं। कालांतर में श्रीकाकुलम को गुलशनाबाद भी कहा जाता था। ब्रिटिश शासन के वक्त इस शहर का नाम बदलकर चिकाकोल रखा गया। यहां विष्णु भगवान का प्रचलित श्रीकुर्मांथा मंदिर है। 1641 में निर्मित विशाल मस्जिद भी है। जो इस शहर के इतिहास को बयां करती है। श्रीकाकुलम में आंध्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं। यह प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 729 किलोमीटर दूर है जबकि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 1765 किलोमीटर दूर है।