फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
किशनगंज बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां सभी बड़े सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। इस क्षेत्र को कृष्णाकुंज के नाम से भी जाना जाता था। यह क्षेत्र बंगाल, नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं से सटा हुआ है। यहां का खगरा मेला पूरे देश में मशहूर है। यहां के नेहरु शांति पार्क, चुर्ली किला लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। यहां से पानीघाट, गंगटोक, कलिंगपोंग, दाजर्लिंग जैसे पर्यटन स्थल भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां का खेल स्टेडियम भी प्रमुख जगह है। यहां पर क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाता है।