फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
अररिया बिहार राज्य के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह बिहार के 38 जिलों में से एक है। अररिया में प्रशासनिक मुख्यालय है। यहां से पर्वत कचनजंगा को देखा जा सकता है। इस क्षेत्र से कोसी, सुवाड़ा, काली, परमार और कोली नदियां बहती हैं। यह इलाका नेपाल की तराई से सटा हुआ है। यह जिला प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की कर्मभूमि रहा है। प्रदेश की राजधानी पटना से यह क्षेत्र करीब 322 किलोमीटर दूर है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से इस क्षेत्र की दूरी 1323 किलोमीटर है।