फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
औरंगाबाद महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां पर विश्वप्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं हैं। इन गुफाओं का निर्माण 200 ईसा पूर्व में हुआ। इन गुफाओं को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है। औरंगजेब ने अपने जीवन का काफी हिस्सा यहीं बिताया। यहीं औरंगजेब की मृत्यु भी हुई थी। औरंगजेब की पत्नी रबिया दुरानी का मकबरा भी यही हैं। इस मकबरे का निर्माण ताजमहल की प्रेरणा से किया गया था। इसीलिए इसे पश्चिम का ताजमहल भी कहा जाता है। औरंगाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर तथा शिक्षा केंद्र है।