फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
रामटेक महाराष्ट्र का एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। पहली लोकसभा के लिए 1952 के चुनावों के दौरान यह निर्वाचन क्षेत्र नहीं था। इसे 1957 में दूसरी लोकसभा के लिए निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया। यह क्षेत्र नागपुर ज़िले का हिस्सा है। इस क्षेत्र को सिंदूरगिरि भी कहते हैं। इस इलाके में सुरनदी भी बहती है। वनवास के समय भगवान राम के यहां ठहरने के कारण इस जगह को रामटेक कहा जाता है। रामटेक के पास रामगिरि नामक पर्वत है। पर्वत पर श्रीराम मंदिर है। रामटेक से दो मील दूर रामसागर तथा अम्बासागर नामक दो पवित्र सरोवर हैं। इस क्षेत्र में एक प्रचलित जैन मन्दिर भी है।