फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
सोलापुर महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। सीना नदी के किनारे बसा यह शहर जिला मुख्यालय भी है। यहां पर हिंदू चालुक्यों और देवगिरि यादवों का शासन था। बाद में यह बहमनी और बीजापुर साम्राज्य का हिस्सा बन गया। यहां आज भी मुस्लिम शासकों द्वारा बनाए गए किले के अवशेष मौजूद हैं। यहां के सिद्धेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। औद्योगिक केंद्र होने के साथ ही इस इलाके में सूती वस्त्रों का बड़े स्तर पर निर्माण किया जाता है।