फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
जलगांव महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से यह क्षेत्र बेहद सुंदर है। जिला मुख्यालय होने के चलते यहां पर सरकारी विभाग के सभी बड़े दफ्तर हैं। बोरी नदी के पास स्थित परोला किला अपनी ऐतिहासिकता की गवाही देता है। इसे रानी लक्ष्मीबाई के पिता ने 1727 में बनवाया था। संत मुक्ताबाई मंदिर यहां के धार्मिक स्थलों में प्रमुख है।