फेज: 4
चुनाव तारीख: 29 अप्रैल 2019
शिरडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में सांसद चुनने के लिए मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यह क्षेत्र अहमदनगर जिले का हिस्सा होने के साथ ही तहसील मुख्यालय भी है। यह स्थान सांई बाबा के लिए भी जाना जाता है। यहां उनका एक विशाल मंदिर है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।