फेज: 6
चुनाव तारीख: 12 मई 2019
प्रयागराज की दो विधानसभा सीटें हंडिया और प्रतापपुर इस संसदीय सीट का हिस्सा हैं। यह क्षेत्र बाहुबली विधायक और सपा नेता विजय मिश्रा की वजह से भी चर्चित है। भदोही अपने कालीन करोबार के लिए भी प्रसिद्ध है। स्थानीय मुद्दे और विकास यहां बेरोजगारी मुख्य समस्या है। चुनाव में जातीय आधार पर वोटिंग होती है। आम चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे प्रमुखता से उठते हैं। हंडिया और बरौत में जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। भदोही की खास बातें भदोही, उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इसका मुख्यालय ज्ञानपुर है। यह शहर कालीन निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। यहां के आकर्षक कालीनों से ही भदोही को विश्व मानचित्र और हस्त कला के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भदोही को बुनकरों का घर कहा जाता है। यहां का भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान एशिया में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है। सीतामढ़ी मंदिर यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल और प्रमुख धार्मिक स्थल है। दिल्ली से भदोही की दूरी 781.4 किलोमीटर है।