फेज: 5
चुनाव तारीख: 6 मई 2019
गोंडा लोकसभा सीट का गठन 1952 में हुआ था। तब इसे गोंडा उत्तर सीट नाम से जाना जाता था। चौधरी हैदर हुसैन यहां के पहले सांसद थे। वर्तमान सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, भाजपा से हैं । यहां पृथ्वी नाथ मंदिर, श्री स्वामीनारायण मंदिर देखने योग्य है। 1821 गांव वाले गोंडा में 17 पुलिस स्टेशन और 16 ब्लॉक और 4 तहसील हैं। यहां शुगर मिल बहुतायत में हैं। भारत की बड़ी शुगर मिलों में से एक कुंदरखी में मौजूद है। यहां अवधी बोली लोग बोलते हैं। गोंडा में उतरौला, गौरा, गोंडा, मनकापुर, महनून विधानसभाएं हैं।