फेज: 6
चुनाव तारीख: 12 मई 2019
जौनपुर के पहले सांसद कांग्रेस के बीरबल सिंह थे। गोमती और सई यहां की प्रमुख नदियां है। इसके अतिरिक्त वरुणा, बसुही, पीली, मामुर एवं गांगी यहां की छोटी नदियां हैं। जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 4021 वर्ग किमी है। जिले का मुख्य कार्य कृषि पर आधारित है। इसका मुख्य कारण जनपद में भारी उद्योग का न होना है। वाराणसी- जौनपुर मार्ग पर कई उद्योग खुल रहे है। सतहरिया में भी पेप्सी, हॉकिन्स एवं कुछ उद्योग लगे हुए है। 2019 के चुनाव में इस सीट से बसपा के श्याम सिंह यादव विजयी रहे थे।